अंतराष्ट्रीयताज़ा खबरे

चीन के सामने आया ताइवान, चीन के ड्रोन पर पहली बार की फायरिंग, ताइवान ने कहा- ये केवल चेतावनी है


ताइवान मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है। चीन लगातार ताइवान के आस-पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहा है।

मंगलवार को ताइवान ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ताइवान की सेना ने चेताते हुए चीन के ड्रोन पर फायरिंग की है। इतना ही नहीं ताइवान ने ये भी कहा है कि ये केवल चेतावनी है। पहली बार है जब ताइवान ने चीन के खिलाफ इस तरह का कदम उठाया है।

ताइवान के सैन्य प्रवक्ता ने कार्रवाई के बाद जानकारी दी कि चीनी सेना का ड्रोन ताइवान के नियंत्रण वाले एक द्वीप पर सीमा के करीब उड़ान भर रहा था। उन्होंने इसकी भी जानकारी दी कि फायरिंग के बाद ड्रोन चीन की तरफ उड़ गया।

Siddhartha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button