
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। जनपद उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र ग्राम सभा आटा के मजरा नया खेड़ा में रामाआसरे के पुत्र की दिल्ली में मृत्यु की खबर पर पूरे गांव में कोहराम सूत्रों के मुताबिक दिनांक 13/06/2025 दिन शुक्रवार को आटा निवासी सुभाष की मृत्यु की खबर परिजनों को मिली परिजन आनन फानन दिल्ली पहुंचे मृत्यु का कारण जानने हेतु सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम करवा कर बॉडी को लेकर अपने जनपद उन्नाव के गांव आटा मे लाया गया मृतक सुभाष कि डेथ बॉडी गांव में आते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल सूत्रों के मुताबिक परिजनों के द्वारा सुभाष की मृत्यु पर संदिग्धता जताई जा रही है । साथ ही साथ इस बात का इंतजार है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही-सही जानकारी मिल सकेगी सूत्रों के मुताबिक परिजनों का आरोप है, कि मेरे बेटे के साथ कोई सोची समझी साजिश तो नहीं की गई इसको लेकर पूरा परिवार नाते रिश्तेदार परेशान है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
दिल्ली में काम करने गए सुभाष पुत्र रामाआसरे जिसकी सूचना रामाआसरे व उनके परिजनों को सूचना मिली की तुम्हारे पुत्र सुभाष की दिल्ली मृत्यु हो गई है ।सूत्रों के मुताबिक इसकी सूचना संबंधित थाने से मिली सुभाष के पिताजी व भाई व रिश्तेदारों के द्वारा संदिग्धता जताते हुए कई आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आ रही तब तक कुछ नही कहा जा सकता ग्राम आटा के मजरा नया खेड़ा में जगह-जगह चर्चा है कि इसका खुलासा होना चाहिए दिल्ली से पोस्टमार्टम करवाने के बाद सुभाष के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार सूत्रों के मुताबिक किया गया है।


