
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव जनपद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने से जनपद में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। सदर, सफीपुर और बीघापुर तहसील क्षेत्र के कई गांव पानी की चपेट में आ गए हैं। हजारों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिलाधिकारी गौरांग राठी और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने रविवार को स्टीमर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित मोहल्लों और गांवों में हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों तक राशन किट वितरित कराने के आदेश भी दिए।
प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा व राहत कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।



