
उन्नाव।।
उन्नाव में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा।
सैकड़ों उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर मीटर हटाने की मांग उठाई।
विमल द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन।
अधिक बिलिंग और सर्वर फेल होने की शिकायतों से लोग परेशान।
बिना सूचना बिजली कटौती पर उपभोक्ताओं ने जताया कड़ा विरोध।
रिचार्ज के बाद भी घंटों बैलेंस अपडेट न होने का आरोप।
बच्चों की पढ़ाई और मरीजों की देखभाल पर पड़ रहा असर।
समिति ने तकनीकी जांच और 24 घंटे पहले अलर्ट की मांग की।
जिला स्तर पर हेल्पलाइन डेस्क बनाने की भी उठी मांग।
मांगें न मानी गईं तो स्मार्ट मीटर हटाने की दी चेतावनी।



