
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज नहर के पास रविवार रात करीब 8 बजे खड़े डंपर ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते धुआं उठने लगा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंचे पुलिस के जवान शुरुआत में मूकदर्शक बने नजर आए। वहीं ट्रक चालक और क्लीनर ने गाड़ी में मौजूद अग्निशमन सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ। स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे पर मदद करने के बजाय तमाशा देखते रहे।
इसी दौरान ट्रक के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ने खतरे की आशंका और बढ़ा दी। हालांकि, बिजली विभाग का एक कर्मचारी भी मौके पर भेजा गया।
पुलिस का आधिकारिक बयान
आज दिनांक 17/08/2025 को शाम करीब 8 बजे सूचना मिली कि एबीसी इंटर कॉलेज, कस्बा नवाबगंज के पास सर्विस लेन पर एक ट्रक (संख्या UP 79 AT 6614) खड़ा था। चालक प्रदीप पुत्र रामकुमार गौतम, निवासी मकुर थाना अजगैन, गाड़ी पार्क कर घर चला गया था। ट्रक की पार्किंग लाइट जल रही थी और केबिन में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।
मौके पर पहुंचकर एबीसी इंटर कॉलेज के समर सेबल पाइप से आग पर काबू पा लिया गया। फायर सर्विस को भी सूचना दी गई थी, जो मौके पर पहुंच रही थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं हुई।



