
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
थाना असोहा पुलिस द्वारा चोरी के सोलर पैनल के साथ दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।बुधवार को राजेश कुमार तिवारी पुत्र राम आषीश तिवासी निवासी M 1132 आशियाना कॉलोनी लखनऊ द्वारा थाना असोहा पर अज्ञात चोरो के विरुद्ध तहरीर देकर बताया था कि थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके फॉर्म की बाऊडरीवाल फांदकर फार्म के अन्दर से दो सौर पैनल चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना असोहा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक गुरुवार को उ0नि0 पंकज कुमार सोनकर मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्तों अनुज कुमार दीक्षित उर्फ छोटू पुत्र राजकुमार दीक्षित उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी कालूखेडा थाना असोहा जनपद उन्नाव व.रामविलास उर्फ धवन पुत्र राम उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम कालूखेडा थाना असोहा जनपद उन्नाव को उनके कब्जे से एक अदद सोलर पैनल बरामद कर ककरहा ताल भवलिया मोड से गिरफ्तार किया गया।



