उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेराष्ट्रीय

मिर्ज़ापुर में स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में चली गोली, एक साधु की मौत दूसरा घायल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में गुरुवार सुबह भक्त और आश्रम के लोग सुबह की कार्यो में लीन थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। लोगों ने देखा तो गोली लगने से एक साधु की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल अवस्था में था। घायल साधु को आश्रम के लोग तुरंत चंदौली स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए।

पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे सिर्फ एक साधु मृत मिले। सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने पहले एक साधु के आत्महत्या करने की बात बताई।

इसके बाद सीसी कैमरे की पड़ताल करने पर पता चला कि एक और साधु को गोली लगी है। जो चंदौली में भर्ती हैं। घटना के दौरान स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में मौजूद थे। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

सीओ की पड़ताल में पता चला कि जीवन बाबा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से दो तमंचे बरामद हुए। दोपहर 12 बजे तक आशीष महाराज को गोली लगने की बात को आश्रम के लोगों ने छिपाए रखा। दो लोगों को गोली लगने की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि को मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा।

घायल साधु फ़िलहाल ख़तरे से बाहर।

Siddhartha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button