
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। किशुनीखेड़ा गांव में रविवार दोपहर को 45 वर्षीय सुनीता का शव उनके घर में मिला। मृतका के सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, सुनीता पिछले 10 साल से अकेली रह रही थीं। उनके एक बेटी काजल और बेटा साजन हैं। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे कि एसपी दीपक भूकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस घरेलू विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों का कहना है कि सुनीता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास कोई महत्वपूर्ण जानकारी है तो वह सामने आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।