
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल ने 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति साझा की। उन्नाव में समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल ने 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति साझा की। उन्होंने पीडीए (प्रगतिशील दलित अल्पसंख्यक) की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा।
बता दे की सम्मेलन का आयोजन लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री के नेतृत्व में हुआ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। डॉ. निर्मल ने कहा कि भाजपा की मानसिकता दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक विरोधी है। उन्होंने जनता की महंगाई, बेरोजगारी और अत्याचार की समस्याओं को उठाया। कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करने की अपील की। लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र आर्य ने युवाओं की बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाए। सम्मेलन में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर विवेक सोनकर, मो. अजीज और शोएब अली को लोहिया वाहिनी में जिला उपाध्यक्ष और सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में सुजीत रावत, शंता राम यादव, रोहित यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।