
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम रिठनई के लेखपाल शिव प्रकाश तिवारी पर लगे गंभीर आरोप।
गरीब से घर बनाने को लेकर रिठनई लेखपाल शिव प्रकाश तिवारी ने 10000, 5000, 5000, 5000, 5000, 2000 रु (कुल 32,000रु)लिए। 50, 000रु की अतिरिक्त उगाही न पूरी करने पर लेखपाल ने पुलिस को गलत आख्या लगाकर निर्माण रुकवाया।
पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सदर को लेखपाल की उगाही से तंग आकर दिया लिखित प्रार्थना पत्र।
मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर के जांच के आदेश पर तहसीलदार सदर ने कल तक लेखपाल शिव प्रकाश तिवारी से लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा, पीड़ित को उपजिलाधिकारी सदर ने लेखपाल के दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही का दिया आश्वाशन।