
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
लखनऊ।।24 जनवरी से 26 जनवरी 2025 तक अवध शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले यूपी दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी विशाल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। कार्यक्रम में 75 ODOP स्टॉल, 22 डूड़ा स्टॉल और 12 ग्राम्य विकास विभाग के स्टाल लगाए जाएंगे। जो उत्तर प्रदेश की प्रमुख विशेषताओं को प्रदर्शित करेंगे,8 रूटों से 34 सिटी बसें निशुल्क चलेगी।
दुबग्गा,अवध चौराहा तेलीबाग उतरठिया होते हुए अवध शिल्पग्राम 4 बसें।
स्कूटर इंडिया, अमौसी, ट्रांसपोर्ट नगर,उतरठिया,शहीद पथ से अवध शिल्पग्राम 8 बसें।
कामता बस स्टेशन,इकाना, लुलु मॉल से अवध शिल्पग्राम 4 बसें।
चारबाग हुसैनगंज, हजरतगंज, दिलकुश से अवध शिल्पग्राम 2 बसें।
मोहनलालगंज,पीजीआई,उतरठिया से अवध शिल्पग्राम 4 बसें।
बीबीडी, चिनहट,कमता,इकाना, लुलु मॉल से अवध शिल्पग्राम 4 बसें।
बक्शी का तालाब,भिठौली,इंजीनियरिंग कॉलेज,टेढ़ी पुलिया,मुंशी पुलिया से अवध शिल्पग्राम दो बसें।