
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी बीघापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा रंगदारी मांगने वाले चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कल दिनांक 22.01.2025 को थाना अचलगंज क्षेत्र के आस-पास जुआ खेलने वालों को ब्याज पर पैसा देकर जुआ खिलवाना तथा जुआ खेलने वालो सें रंगदारी मांगने के संदर्भ में थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 25/2025 धारा 191(2),308(5), 126(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 23.01.2025 को थाना अचलगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.समीम पुत्र नन्हे खाँ उम्र करीब 44 वर्ष निवासी ग्राम मुगुलपुर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव 2. धर्मेन्द्र अवस्थी पुत्र स्व0 शुरेशचन्द्र उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम हड़हा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव 3. देव लखन तिवारी उर्फ राजेश खन्ना पुत्र स्व0 राम मूर्ति तिवारी उम्र करीब 50 वर्ष निवासी मवइया माफी थाना अचलगंज जनपद उन्नाव 4. अजय रैदास पुत्र रामकिशुन उम्र करीब 33 वर्ष निवासी बदरका थाना अचलगंज उन्नाव को कुरमापुर अण्डर पास से गिरफ़्तार किया गया।