
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
बांगरमऊ, उन्नाव।। प्रदेश सरकार की मंशानुसार गर्मियों की छुट्टी में क्षेत्र के पैंतालीस उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन चल रहा है। समर कैंप में बच्चो को योगासन, क्राफ्ट कला, संगीत कला एवं विज्ञान से परिचित कराया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बच्चे खेल, योगासन, क्राफ्ट,कला एवं विज्ञान गतिविधियो। इसी क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय धन्नापुरवा सकरौली में खेल, योगासन क्राफ्ट एवं विज्ञान की रोचक गतिविधियां कराई गई। व्यायाम शिक्षक अभिषेक तिवारी एवं संतोष कुमार सिंह द्वारा इनडोर गेम और आउटडोर गेम भी कराए गए। प्रभारी शिक्षिका गीता यादव ने बच्चों को बिस्किट, पैक्ड नमकीन, मौसमी फल आदि सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशियंस वितरित किया। वही कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर व कंपोजिट विद्यालय पलिया में भी समर कैंप की विभिन्न गतिविधियां कराई गई। कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर में शिक्षिका ऊषापाल एवं अवधेश कुमार ने बच्चों को कला, संगीत एवं योगासन सिखाया।