
उन्नाव 22 मई । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(चन्देल गुट) के जुझारू व संघर्षशील प्रदेशीय मंत्री एवं ओ.पी.जे.डी.इण्टर कालेज, शुक्लागंज के पूर्व प्रधानाचार्य रमाशंकर मिश्रा (मुन्ना)की धर्मपत्नी का कई महीने से चल रहे इलाज के दौरान कल उनका निधन हो गया है।निधन की सूचना मिलते ही शिक्षकों मे शोक की लहर दौड़ गई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(चन्देल गुट)के संरक्षक एवं शिक्षक विधायक माननीय राज बहादुर सिंह चन्देल साहब के आवास पर उनकी मौजूदगी में एक शोक सभा की गई।शोक सभा में संगठन के संरक्षक एवं शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चन्देल साहब ने प्रदेशीय मंत्री रमाशंकर मिश्रा(मुन्ना)की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है एव श्रद्धांजलि देते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना किया है कि ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे व पुण्य आत्मा के परिवार को इस दुख की घड़ी में इस अथाह दुख को धैर्य के साथ सहन करने की शक्ति प्रदान करे। श्री चन्देल साहब ने कहा कि इस दुख की घड़ी में संगठन आपके साथ है।शोक सभा में मण्डलीय संरक्षण संयोजक वीरेन्द्र विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष हरिहरप्रसाद दीक्षित, जिला मंत्री राम शंकर, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण सिंह, आय -व्यय निरीक्षक सूर्य कान्त तिवारी, मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय सिंह, अरुण सिंह, रमेश कुमार गौतम,निखिल त्रिवेदी, आत्मप्रकाश बाजपेयी, संयुक्त मंत्री वीरेन्द्र सिंह,रंजीत कुमार,सदस्य कार्यकारिणी जंग बहादुर सिंह,सत्येन्द्र दीक्षित, समेत बड़ी संख्या मे शामिल पदाधिकारियों/शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।