
पटना।।लोकगायिका शारदासिन्हा का अंतिम संस्कार आज पटना के गुलाबी घाट पर किया जायेगा। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की सुबह राजेंद्रनगर आवास से गुलबी घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी। दरअसल शारदा सिन्हा ने अपने अंतिम संस्कार को लेकर इच्छा जाहिर की थी कि उनका अंतिम संस्कार गुलाबी घाट पर ही हो। गुलाबी घाट पार शारदा सिन्हा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

