उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिले चयनित कार्यकर्ताओं ने एक दिन में 100 सदस्य बनाने का पूरा किया लक्ष्य

संवाददाता सचिन पाण्डेय

उन्नाव।।भाजपा सदस्यता अभियान अपने तीसरे चरण में चल रहा है इस क्रम जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता लगातार 50 से अधिक सदस्य पूरे कर 100 रुपए का डोनेशन करने वाले कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बना रहे हैं।

बीते दिनों में भाजपा के दो लगातार विशेष और महासदस्यता अभियान चले विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिले चयनित कार्यकर्ताओं एक दिन में 100 सदस्य बनाने का अपना लक्ष्य पूरा किया वहीं शनिवार चले महा सदस्यता अभियान में प्रत्येक बूथ पर एक दिन में 10 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिन्हें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर पहुंचकर कम से कम 10 सदस्य बनाकर पूरा किया गया।

अभियान को सफल करने के लिए जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक कृष्ण कुमार वर्मा, सदस्यता प्रमुख जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, सदस्यता टोली और जिला मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों के साथ कार्यालय पर उपस्थित रह कर योजना अनुरूप कार्य के लिए निर्देशित करते रहे साथ ही बूथों पर पहुंच कर सदस्यता भी करवाई। मंडल प्रवासी और सहयोगी लगातार अपने आवंटित मंडलों में प्रवास कर सदस्य बनवाने में सहयोग करते रहे।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button