उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेलखनऊ

दिसंबर तक होगा भाजपा जिला संगठन में बदलाव…16 से 30 अक्तूबर के बीच भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है

-राकेश कुमार श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता

दिसंबर तक  भाजपा जिला संगठन में बदलाव    होना है

16 से 30 अक्तूबर के बीच भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान तीव्र गति से चलाया जा रहा है।

इसके खत्म होते संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी…

पहले मंडल, जिला और फिर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा…

नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा…

नवंबर-दिसंबर में मंडल और जिलों की चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद जनवरी में नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है…

प्रदेश संगठन द्वारा सुझाए गए नामों में से राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने प्रदेश के चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की सूची जारी कर दी….

प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव कराने का जिम्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय को सौंपा गया….

पश्चिम के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश कुमार सिंह, बृज क्षेत्र से मैनपुरी के जिला प्रभारी अनिल चौधरी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से फतेहपुर की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, अवध के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार और गोरक्ष क्षेत्र से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र तिवारी को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

Rakesh Kumar Srivastava

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button