ताज़ा खबरेराष्ट्रीय

चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री हुए शामिल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में चंडीगढ़ में भाग लिया…

-राकेश कुमार श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग करते हुए

मुख्यमंत्री  परिषद की बैठक की दशहरा ग्राउंड सेक्टर 5 पंचकूला की कुछ झलकियां –

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित तमाम गणमान्य नेता एवं अतिथिगण शामिल हुए।

चंडीगढ़ के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब  सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की  शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह दशहरा ग्राउंड सेक्टर 5 पंचकूला में आयोजित हुआ। नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। साथ ही तेरह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Rakesh Kumar Srivastava

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button