उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत को 2024 में होने वाले चुनाव के लिए जनता का संदेश बताया

दोनों सीटों पर रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सीएम योगी ने बिना नाम लिये अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दंभी, नकारात्मक सोच रखने वालों और परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है। आगे कहा कि पीएम मोदी ने नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास करते हुए सबके विश्वास को अर्जित किया है। यह जनादेश उसी विश्वास का परिणाम है। 2024 में विजयश्री के लिए यह दूरगामी संदेश भी है। 2024 में यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। भाजपा यूपी की 80 में से 80 सीटें जीतेगी। आज के विजय में यह संदेश स्पष्ट रूप से आया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की सकारात्मक, सर्वसमावेशी और कल्याणकारी योजनाओं, गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लिए जो काम किए गए हैं वो जनता ने हाथों हाथ लिए हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर लोकसभा के दो उपचुनाव में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने डबल जीत प्राप्त की है। जनता अब परिवारवादियों, जातिवादियों और पेशेवर माफियाओं को प्रश्रय देने वाले राजनीतिक दलों को स्वीकार करने वाली नहीं है।

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button