उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

जनपद न्यायालय में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

उन्नाव।।देश की आजादी की 78वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर जनपद न्यायालय उन्नाव में स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत  जिला जज  प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव द्वारा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान से किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में माननीय महोदया ने समस्त न्यायिक अधिकारीगणों, समस्त कर्मचारीगणों को भारत के 78वें स्वतन्त्रता दिवस पर बधाई दी और कहा कि हमें आज़ादी महान देश भक्तों एवं गणमान्य राष्ट्रीय नेताओं के त्याग व बलिदान से प्राप्त की हई है | स्वतंत्रता का यह पर्व हम सभी को नई शक्ति, नव उल्लास और नई प्रेरणा दे और हमारे आत्मविश्वास को मजबूत करे। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2024 की आधिकारिक थीम ‘विकसित भारत’ है। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह थीम बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करती है।

इस अवसर पर  जैगम उद्दीन  प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज हम अपने महान राष्ट्र का 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

इस अवसर पर मोहम्मद असलम सिद्दकी अपर जिला जज ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन में कहा कि आज हमारा आजाद देश विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, कला व वास्तुकला के क्षेत्र में बड़ी ऊंचाईयों को छू रहा है| ऐसे में अभी देश को गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी जैसी समस्या पर कार्य करने की जरूरत है| देश की अखंडता बनी रही तो सीमा सुरक्षा के मुद्दे भारत को और मजबूत व शक्तिशाली बनाने का कार्य करेंगे|

इस अवसर पर मनीष निगम अपर जिला जज/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामानाएं दी और कहा कि हम हर साल आजादी का जश्न बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इसी तरह हमारा स्वतंत्रता दिवस मनाती रहेंगी।

इस अवसर पर समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  सतीश शुक्ला, महामंत्री अरविन्द कुमार दीक्षित, रेनू तिवारी उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन एवं समस्त अधिवक्तागण, लीगल ऐड डिफेन्स काउन्सिल, कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयंसेवक, पुलिसकर्मी उपस्थित रहें|

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button