
शिवम शर्मा
उन्नाव। थाना हसनगंज पुलिस द्वारा अपहृत युवती को अपने घर में छिपाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना हसनगंज पर मु0अ0सं0- 331/23 धारा 363/366/368 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 15.07.2024 को मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पुत्र गेदेलाल नि0 चम्पतपुर थाना माखी जिला उन्नाव उम्र करीब 35 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर पुछड़ा तिराहा कस्बा हसनगंज से गिरफ्तार किया गया ।



