उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

सोहरामऊ पुलिस ने दो वांछित हत्यारों को किया गिरफ्तार

देवेंद्र तिवारी

उन्नाव।।थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा हत्या के वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 12.12.2023 को वादिनी सोनी पुत्री वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम हसनापुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव द्वारा अभियुक्तगण 1. सूर्य कुमार सिंह, 2. वैभव सिंह (शिशू) पुत्र सूर्य कुमार सिंह, 3. शुभम सिंह, 4. वीरेन्द्र सिंह (पूर्व प्रधान), 5. जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जीतू पुत्र वीरेन्द्र सिंह, 6. रवीन्द्र सिंह (उल्लू), 7. जगदीश सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह, 8. अजय सिंह, 09. विजय सिंह, 10. अरुण सिंह पुत्र जगदीश सिंह सर्व नि०गण ग्राम हसनापुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव द्वारा एक राय होकर वादिनी के पिता की जबरदस्ती जमीन पर कब्जा कर लेना विरोध करने पर वादिनी के पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा देना आस-पास के लोगो के आ जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाना तथा दौराने इलाज वादिनी के पिता की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना सोहरामऊ धारा 143/147/148/326/506/447/307/302 भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसमें प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए नामित अभियुक्तगण- 1. जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह 2. शुभम सिंह उर्फ गौरव सिंह पुत्र सूर्यकुमार सिंह नि०गण ग्राम हसनापुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव को दिनांक 06.07.2024 को बनी सई नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button