उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

एक साल में 210 सड़कों का कराया निर्माण, 22 किलोमीटर प्रमुख बड़े नालों की सफाई पूरी,नगर पालिका अध्यक्ष ने एक साल में कराए गए कार्य का दिया ब्यौरा

सचिन पाण्डेय

उन्नाव। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद उन्नाव में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा व प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने नगर पालिका परिषद में बीते एक वर्ष में पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों को मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मेरे निर्वाचन का एक साल पूरा हो चुका है।उन्नाव नगर विकास के पथ पर अग्रसर है। नगर की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ अपना भरोसा मुझ पर जताया था, उसी भरोसे के अनुसार नगर पालिका परिषद के स्टाफ और सभासदों के सहयोग से निष्पक्ष, पारदर्शी एवम विकास नीतियों को धरातल पर उताने का प्रयास किया। वह भी बिना किसी भेदभाव के नगर के संपूर्ण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका का पूरा सदन मेरा परिवार है। सदन का मुखिया होने के नाते परिवार के हर सदस्य का ख्याल रखना मेरा दायित्व है। हमारे माननीय मुख्यमंत्री का नारा है सबका साथ-सबका विकास। इसी नीति का अनुसरण करते हुए हम पूरे शहर को सुंदर बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। शहर में सड़को का जाल बिछ रहा है। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में 210 सड़को को स्वीकृत कराया गया। जिसमें अधिकांश का कार्य पूर्ण हो चुक है, कुछ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पार्को का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जिसमें शास्त्री पार्क, कब्बा खेड़ा चंद्रशेखर आजाद पार्क, अब्बास बाग पार्क प्रमुख रूप से है। जबकि कुछ अन्य पार्कों के कार्य प्रस्तावित हैं। आईबीपी चौराहे का नाम बदलकर गुरु गोविंद सिंह चौक रखते हुए उसके सुंदरीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से नगर की ध्वस्त पड़े प्रमुख नालों को पोकलैंड, टीएम एक्स एवं मेन्युअल 22 किलोमीटर के क्षेत्र में साफ सफ़ाई कराई जा चुकी है। कुछ काम छोटे नालों का शेष है, जो चल रहा है। पहले नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई पड़ते थे, लेकिन अब इसमें तेजी से सुधार हो रहा है। अगले तीन-चार माह में शहर साफ सुथरा नजर आएगा और सुंदर भी बनेगा, यही हमारा संकल्प है। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में अपना पूरा योगदान देते हुए शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में नगर पालिका का सहयोग करना चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष निराला प्रतिमा का सौंदर्यीकरण और कई अन्य ऐसे पार्कों को सुंदरीकरण कार्य के लिए लिया अपने प्रस्तावों में शामिल किया गया है, जिसकी सुध पूर्ववर्ती सरकार के नुमाइंदों ने नहीं ली। शहर में रोशनी की व्यवस्था को और भी बेहतर किया जा रहा है। 2415 नई स्ट्रीट लाइटों का कार्य इस एक वर्ष के कार्यकाल में पूर्ण कराया गया। इसके अतिरिक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य अनवरत रूप से जारी है। इस वर्ष कोई ऐसा प्रमुख मार्ग बिना लाइट के नहीं रहेगा, जहां अंधेरा हो। इसके अतिरिक्त अकरमपुर से गांधीनगर तिराहे तक 115 नए पोलो का सृजन कर सभी पर तिरंगा लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका में संसाधनों का अभाव था, इस लिए दो बड़े डंफर, एक छोटा डंफर, एक बड़ी पोकलैंड, एक रिफ्यूज कंपैक्टर, 75 साइकिल रिक्शा, 40 ई रिक्शा नगर पालिका ने इन एक वर्ष में अपने प्रयास से जुटाएं हैं।
मीडिया से बात करते समय सभी सभासदगण, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्र भानू, ईओ नगर पालिका संजय कुमार गौतम उपस्थित रहे।

    Rishabh Tiwari

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button