उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

गंगा नहाने गई युवती का 2 दिन बाद मिला शव

सचिन पाण्डेय

उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में बहन के साथ मवेशी चराने गई बच्ची अचानक गंगा नदी के गहरे पानी में डूब गयी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्ची की खोजबीन की। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने भी उसकी खोज करायी। लेकिन, अंधेरा होने से सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद बुधवार को भी बच्ची की गंगा में खोजबीन जारी रही। गुरूवार को पुलिस ने युवती के शव को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है। बता दे की कटरी गदनपुर आहार गांव के मजरा भिखारी पुरवा निवासी सियाराम की 12 वर्षीय बेटी सिमरन अपनी बड़ी बहन मानसी व गांव के अन्य बच्चों के साथ मवेशी चराने गयी थी। इसी बीच सभी बच्चे गंगा नदी में नहाने लगे। अचानक सिमरन गहरे पानी में चली गयी। उसे बचाने का प्रयास बड़ी बहन व अन्य बच्चों ने किया लेकिन, वे सफल नहीं हुये। इसके बाद बच्चों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी की करीब 200 मीटर तक गंगा में खोजबीन की लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि सिमरन कक्षा 6 की छात्रा है। बुधवार को भी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन करायी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरूवार को पुलिस ने बच्ची के शव को खोज लिया जिसके बाद पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे की डूबने से मां शीला का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अन्य परिजन भी बेहाल हैं।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button