उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम के लिए चलाया गया अभियान, दुकानदारों में हड़कंप

देवेंद्र तिवारी

उन्नाव।।प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम के लिए नगर पंचायत द्वारा आज बुधवार को नगर में एक अभियान चलाया गया। अभियान चलाए जाने से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
बुधवार को नगर पंचायत गंजमुरादाबाद के अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर कार्यालय कर्मचारियों द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर में एक अभियान चलाया गया। कार्यालय कर्मचारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जो चीज प्रतिबंधित है उसे किसी भी सूरत में चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button