अंतराष्ट्रीयअन्य राज्यउत्तर प्रदेशताज़ा खबरेराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी जी के मंत्रिमंडल में 20+ राज्यों के मंत्री, 71 सदस्यीय टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन

लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय गृहमंत्री और दूसरे कार्यकाल में रक्षामंत्री रह चुके हैं। राजनाथ सिंह के बाद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। वहीं राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख और राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में मंत्री पद की शपथ ली।

वही पीलीभीत सांसद ने मंत्री पद की शपथ ली
पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। बता दें कि इससे पहले वह यूपी की योगी सरकार में मंत्री रहे। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे।

वही महराजगंज सांसद ने मंत्री पद की शपथ ली
महराजगंज संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित पंकज चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें पंकज चौधरी इसी सीट पर 2019 में भी चुनाव जीते और मोदी 2.0 सरकार में वित्त राज्य मंत्री भी बने।

वही अनुप्रिया पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली
उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद और अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री के रूप में मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने लोकसभा का लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है।

वही आगरा सांसद एसपी बघेल ने मंत्री पद की शपथ ली
आगरा संसदीय क्षेत्र से सांसद एसपी बघेल ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह मोदी 2.0 सरकार में भी मंत्री रहे। बघेल सपा से दो बार लोकसभा सांसद रहे और बसपा से राज्यसभा सांसद रहे।

वही गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह बने राज्य मंत्री 
गोंडा संसदीय क्षेत्र से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। उन्होंने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीता है। 2014 में सपा से भाजपा में शामिल हुए। 

वही यूपी से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा बने राज्य मंत्री
उत्तर प्रदेश के बदायूं से आने वाले राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह मोदी 2.0 सरकार में भी मंत्री रहे। यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे।

वही बांसगांव सांसद कमलेश पासवान बने राज्य मंत्री
उत्तर प्रदेश की बांसगांव सीट से भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह 2009 से लगातार सांसद है। 2024 का चुनाव जीतकर चौथी बार सांसद बने हैं। इससे पहले वह विधायक भी रहे। 

कई सांसदों को पहली बार मिली कैबिनेट में एंट्री

कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी , सतीश चंद्र दुबे , संजय सेठ , रावनीत सिंह बिट्टू , दुर्गा दास उइके रक्षा निखिल खडसे , सुकांता मजूमदार , सावित्री ठाकुर तोखन साहू और डॉ राजभूषण निषाद राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

अमित शाह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। राष्ट्रपति मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई।

नितिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। तीसरे नंबर पर उन्होंने शपथ ली है।

जेपी नड्डा ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। नड्डा के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने मंत्री पद की शपथ ली है। निर्मला और जयशंकर पिछली बार भी मोदी सरकार में मंत्री रहे थे। निर्मला ने वित्त और जयशंकर ने विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी।

मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी ने मंत्री पद की शपथ ली है। दोनों नेता पहली बार मोदी कैबिनेट का हिस्सा बने ।

पीयूष गोयल और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।

सर्बानंद सोनोवाल और डॉ वीरेंद्र कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। सर्बानंद सोनोवाल मोदी की पिछली कैबिनेट में भी मंत्री थे।

राम मोहन नायडू और प्रह्लाद जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली है। राम मोहन चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं।

ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव और एमपी के गुणा से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री पद की शपथ ली।

भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंत्री पद की शपथ ली है। 

झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी और अरुणाचल से सांसद किरेन रिजिजू कैबिनेट मंत्री बने।

हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मांडविया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेता मोदी की पिछली कैबिनेट में भी मंत्री बने थे।

जी किशन रेड्डी और चिराग पासवान भी कैबिनेट मंत्री बने हैं।

सीआर पाटिल भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। गुजरात भाजपा अध्यक्ष भी हैं पाटिल।

राव इंदरजीत सिंह और जितेंद्र सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा मिला है। दोनों ने अपने पद की शपथ ली।

अर्जुन राम मेघवाल और प्रताप राव जाधव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।

श्रीपद नायक और पंकज चौधरी को मिला राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा।

हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर और राज्यसभा सांसद रामदास आठवले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने हैं।

हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर और राज्यसभा सांसद रामदास आठवले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने हैं।

अनुप्रिय पटेल और एसपी सिंह बघेल राज्य मंत्री बने हैं।

वी सोमन्ना, चंद्रशेखर पेम्मासानी और एसपी सिंह बघेल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।

 बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने दूसरी बार मोदी सरकार में राज्य मंत्री की रूप में शपथ ली हैं।

 उत्तराखंड से आने वाले अजय टम्टा ने एक बार फिर राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। बंडी संजय कुमार भी राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

 आज 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और 36 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। इस तरह मोदी 3.0 में मंत्रियों की संख्या 71 है। अधिकतम 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस लिहाज़ से अब केवल दस मंत्रियों की ही जगह बची है जो संभवतः आने वाले समय में जुड़ने वाले दलों और सांसदों के लिए सुरक्षित रहेंगी।

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button