
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। किदवई नगर बगाही भट्टा निवासी चार छात्र रविवार को साइकिल से गंगा नहाने के लिए रेलवे पुल के नीचे पहुंचे। जहां गंगा नहाने के दौरान चारों छात्र डूब गए। यह देख तट पर मौजूद गोताखोरों ने तीन को सकुशल बाहर निकाल लिया। वही एक छात्र गहरे पानी में चला गया। जिससे लापता हो गया गोताखोर उसकी खोजबीन कर रहे है।
कानपुर किदवई नगर बगाही भट्टा निवासी विशाल साहू (17), अपने साथी दीपक कश्यप (17), प्रिंस कुमार (16), आदित्य कुमार (17) के साथ गंगाघाट कोतवाली के क्षेत्र के पुराने यातायात पुल और रेलवे पुल के बीच में गंगा नहाने के लिए साइकिल से पहुंचे। जहां तट के किनारे साइकिल खड़ी कर चारों गंगा नहाने लगे। इसी दौरान विशाल गहरे पानी में चला गया। यह देख दीपक, प्रिंस और आदित्य उसे बचाने के लिए दौड़े। जिस पर चारों गहरे पानी में जाने से डूबने लगे चारों छात्रों को डूबता देख तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जिस पर गोताखोर दौड़े। जहां गोताखोरों ने दीपक, प्रिंस और आदित्य को सकुशल बाहर निकाल लिया। वही विशाल गहरे पानी में जाने के कारण लापता हो गया। घटना की जानकारी गंगा घाट कोतवाली पुलिस को दी गई।