उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

साक्षी महाराज के समर्थन में रामलीला मैदान पहुंचें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा पर गरजे योगी, रामद्रोही हैं सपा वालें-योगी आदित्यनाथ

उन्नाव। साक्षी महाराज के समर्थन में पहुंचे मुख्यमंत्री।सपा पर साधा निशाना। बोले सपा वाले रामद्रोही हैं।राम भक्तो पर गोलियां चलवाई थी। मुख्यमंत्री बोले राम के बगैर हमारा कोई नही है। हर जगह होता है श्री राम का स्मरण।

बताते चलें शनिवार शाम 5 बजे से प्रचार बंद हो गया है। उससे पहले मुख्यमंत्री ने जनपद के रामलीला मैदान में पहुंच कर साक्षी महाराज के समर्थन में जनसभा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय के साथ सम्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में चुनाव हुए हैं। 9 राज्यों में प्रचार के लिए मुझे जाना पड़ा है। लोग कह रहे हैं कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लायेगें। राम के बगैर हमारा कोई नहीं है। घर में मांगलिक कार्यक्रम होता है तो राम का स्मरण होता है। अन्तिम यात्रा निकलती है तो राम-राम कहकर ही यात्रा निकलती है। 500 वर्षों में पहली बार अयोध्या में होली भी खेली है। जन्मोत्सव मनाया है और दीपावली भी मनाएंगे।

सपा वाले रामद्रोही हैं – समाजवादी पार्टी कहती है कि राम मन्दिर बेकार बना है, मै पूछना चाहता हूं कि क्या वह यह कह सकते हैं कि कोई मस्जिद बेकार बनी है, नहीं कहेंगे। क्योकि यह रामद्रोही हैं, इन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। बड़ी बेशर्मी के साथ आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का भी काम करते है। आपने दृश्य देखे होंगे। जब आतंकी हमले हुए थे जो पकड़े गये थे। उन मुकदमे को सपा सरकार में वापस लेने का काम कर रहे थे, तब कोर्ट ने टिप्पणी की थी। न्याय पालिका मूकर्दशक बनी नहीं रहेगी।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button