उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

साक्षी महाराज का बड़ा बयान-400 सीट जीतने पर POK पर लहराएगा हिंदुस्तान का झंडा

सचिन पाण्डेय

उन्नाव। लोकसभा से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज इन दिनों चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा में जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। साक्षी महाराज ने मंच से संबोधित करते हुए पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 400 सीट हमारे पास होंगी तो POK पर हिंदुस्तान का झंडा फहराएगा। साक्षी ने मोदी का नाम लेते हुए मंच से कहा कि मोदी कह रहे हैं अबकी बार 400 पार 400 सीट हमारे पास होंगी तो POK पर हिंदुस्तान का झंडा फहराएगा। उन्नाव में 13 मई को चौथे चरण में लोकसभा का चुनाव होना है। पांच दिन बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। कम समय होने के चलते सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी ताकत झोंक रहे हैं। प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज भी अलग-अलग स्थानों पर जाकर जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button