उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

गंजमुरादाबाद नगर पंचायत द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत निकाली गई रैली

देवेंद्र तिवारी

उन्नाव।।मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गंजमुरादाबाद नगर पंचायत द्वारा नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद कामिल कुरैशी व अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह ने किया। मतदाता जागरूकता रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर गांधी मैदान होते हुए मुख्य चौराहा हरदोई उन्नाव मार्ग पहुंचकर पुलिस चौकी के पास से अहिराना होते हुए वापस कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली में लोगों को नारों के माध्यम से भी जागरूक किया गया।

मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर पंचायत द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद कामिल कुरैशी ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी लोग अपना योगदान करें। रैली में लोगों को नारों के माध्यम से भी जागरूक किया गया। रैली में “बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता”। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”। “लोकतंत्र की है पहचान, मत-मतदाता और मतदान”। जैसे अनेकों नारे भी लगाए गए। इस मौके पर सभी कार्यालय कर्मचारी व सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button