उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

विधुत विभाग कर्मचारियों से अभद्रता करने के मामले में पाँच आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता देवेंद्र तिवारी

उन्नाव।।थाना पुरवा पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस प्रशासन से अभद्रता करने तथा सड़क जाम कर उपद्रव करने वाले 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 19.10.2024 को थाना पुरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेमरीमऊ में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा विद्युत बकाया वसूली हेतु 05 हजार रुपये से अधिक बकायदारों के संयोजन विच्छेदन का कार्य किया जा रहा था उसी दौरान ग्राम के कुछ व्यक्तियों द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए कार्य सरकारी में बाधा पहुंचायी गयी जिस पर बिजली विभाग के कर्मचारी शिवनाथ (टेक्नीशियन) पुत्र सालिकराम 33/11 विद्युत उपकेन्द्र पुरवा, स्थायी पता ग्राम घोघी पोस्ट शेखपुरनगरी थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव द्वारा थाना पुरवा पर शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसके आधार पर थाना पुरवा पर मु0अ0सं0 281/2024 धारा 121(1)/132/131/352/351(2) बी.एन.एस. 2023 बनाम नरेन्द्र पुत्र दुर्गा प्रसाद नि०ग्राम सेमरीमऊ थाना पुरवा जनपद उन्नाव व अन्य पंजीकृत किया गया था। सूचना पर उ0नि0 शिवपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर जाकर बिजली विभाग के कर्मचारीगण के साथ अभद्रता करने वाले नरेन्द्र पुत्र दुर्गा प्रसाद नि० ग्राम सेमरीमऊ थाना पुरवा जनपद उन्नाव को मौके पर गिरफ्तार कर थाना लाया जा रहा था तभी पीछे से 01. अरुण दीक्षित पुत्र कैलाशनारायण नि०ग्राम सेमरीमऊ थाना पुरवा जनपद उन्नाव 02. शिवम सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह नि०ग्राम अचलखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव 03. कपिल सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह नि० ग्राम अचलखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव 04. श्रेयांस चौधरी पुत्र सर्वेश चौधरी नि०ग्राम सेमरीमऊ थाना पुरवा जनपद उन्नाव व लगभग 50-55 लोग हाथों में लाठी डंडो लेकर नरेन्द्र उपरोक्त को छुड़वाने का प्रयास करने लगे और नरेन्द्र उपरोक्त ने भी भीड़ का समर्थन करते हुए भीड़ का हिस्सा बनना चाहा किन्तु पुलिस बल द्वारा भीड़ को अलग करते हुए नरेन्द्र उपरोक्त को थाना परिसर में लाया गया। जिसके बाद उक्त उपद्रवीयों द्वारा पुरवा-मौरावां मुख्य मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया गया जिन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा पुनः समझाया गया किन्तु उक्त भीड़ पुलिस की घेराबन्दी करते हुए ईटा पत्थर फेंकने लगे तथा आने जाने वाली जनता के साथ अभद्रता करने लगे जिससे आम जनता, दुकानदार, वाहन चालक व सवारियों में दहशत फैल जाने के कारण सभी यहां वहां अपनी दुकान व वाहन छोड़कर भागने लगे। मौके पर सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में पुलिस फोर्स द्वारा आवश्यक बल उपयोग करते हुए भीड़ को तितर बितर किया गया तथा मौके से अराजकता फैलाने व कार्य सरकार में बाधा पहुंचाने वाले में से 1. अरुण दीक्षित पुत्र कैलाशनारायण नि० ग्राम सेमरीमऊ थाना पुरवा जनपद उन्नाव 2. शिवम सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह नि०ग्राम अचलखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव 3. कपिल सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह नि० ग्राम अचलखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव 4. श्रेयांस चौधरी पुत्र सर्वेश चौधरी नि० ग्राम सेमरीमऊ थाना पुरवा जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण उपरोक्त के सम्बन्ध में उ0नि0 शिवपाल सिंह थाना पुरवा उन्नाव द्वारा प्रस्तुत की गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 283/24 धारा 191 (2)/191(3)/262/352/121(1)/132/125/285/127(1)/49 बी.एन.एस 2023 व 7 CL ACT बनाम 1. अरुण दीक्षित 2. शिवम सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह 3. कपिल सिंह पुत्र वीरेन्द्र 4. श्रेयांस चौधरी पुत्र सर्वेश चौधरी 5. नरेन्द्र पुत्र दुर्गा प्रसाद उपरोक्त व अन्य 50-55 व्यक्ति पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button