उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

21 फ़रवरी को उन्नाव आएगी “राहुल गाँधी” की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, रैली कोऑर्डिनेट ने देखा रूट

देवेन्द्र तिवारी

उन्नाव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन्नाव पहुंचेगी। राहुल गांधी की टीम मानकर चल रही है कि राहुल गाँधी 21 फरवरी को यात्रा लेकर उन्नाव आएंगे। राहुल की यात्रा के रूट का निरीक्षण करने के लिए और रूट तय करने के लिए राहुल गांधी की टीम और कांग्रेसी शनिवार देर शाम उन्नाव पहुंचे। यहां देर रात तक कांग्रेसियों ने उन्नाव कांग्रेस के जिला पदाधिकारी के साथ मंत्रणा की और रूट तय करने के लिए रणनीति बनाई। राहुल गांधी के पीएस ने बताया कि राहुल गांधी संभावित 21 फरवरी को उन्नाव यात्रा लेकर पहुंचेंगे और सुबह 8:00 बजे उन्नाव से यात्रा शुरू होगी दोपहर 12:00 एक घंटे लंच के लिए यात्रा रुकेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर उन्नाव आएंगे। उनकी यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में जोश है और शनिवार देर शाम को राहुल गांधी की टीम उन्नाव पहुंची टीम ने उन्नाव के कांग्रेस पदाधिकारी के साथ मंत्रणा की और राहुल गांधी का क्या रूट रखा जाए इसके लिए रणनीति बनाई। राहुल गांधी की टीम और उन्नाव कांग्रेस के नेता देर रात तक रूट का निरीक्षण करते रहे और रणनीति बनाते रहे। भारत जोड़ो नया यात्रा 21 फरवरी को लखनऊ से झांसी जाते समय उन्नाव से होकर निकलेगी। इस दौरान यात्रा लखनऊ बाईपास से सुबह 8:00 चलकर शहर होते हुए शुक्लागंज होकर कानपुर जाएगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रैली कोऑर्डिनेटर सुशांत मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा का मार्ग इस तरह तय किया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोग उससे जुड़ सके। संभावित है कि 21 फरवरी को राहुल गांधी उन्नाव आएंगे और सुबह 8:00 बजे यहां से यात्रा प्रारंभ करेंगे। यात्रा लगातार मणिपुर से चलते हुए आ रही है जैसे-जैसे जहां-जहां से निकलेगी। जो सबसे बेस्ट प्लेस हो सकता है जहां पर लोग ज्यादा से ज्यादा इकट्ठा हो सकते हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर के चल सकते हैं वही हम लोग देख रहे हैं कि कहां पर से निकाला जा सकता है कोशिश सही है कि सभी जगह को ज्यादातर सिटी को कर किया जाए यह यात्रा पूरे देश की यात्रा है बहुत लंबी यात्रा है जिस भी रोड से निकल रहे हैं वहां पर यह कोशिश है कि अंदर सिटी से निकले हम लोग आज लखनऊ की तरफ से आए हैं उन्नाव सिटी की तरफ से होते हुए शुक्लागंज पूरी सिटी को होते हुए यहां के बाद कानपुर के अंदर घुसेगी कानपुर को पूरा कर करते हुए ऐसे ही आगे जाएंगे जो बेस्ट प्लेस होगा वहां पर निकलेंगे 21 फरवरी के आसपास संभवत राहुल गांधी की यात्रा उन्नाव पहुंचेगी यात्रा का सुबह स्टार्ट होने का समय 8:00 बजे है सुबह 8:00 से स्टार्ट होकर दोपहर में 12:00 तक चलती है 12:00 दिन में लंच के लिए 1 घंटे तक रूकती है वहां पर दोपहर के लंच के लिए अरेंजमेंट किया जाता है उसके बाद शाम तक जब तक अंधेरा नहीं हो जाता है तब तक यात्रा चलती रहती है जिस तरीके का क्राउड होता है उसे तरह से यात्रा चलती है लगभग आठ भी बज जाता है रात के जहां पर रात हो जाती है वहीं पर यात्रा रुक जाती है हम लोग नाइट स्टे के लिए प्लेस भी देख रहे है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button