उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया अयोजन

उन्नाव। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद उन्नाव में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के 10 विकास खण्डों में संचालित हो रही है प्रत्येक दिवस 2 ग्राम पंचायतें विकसित संकल्प भारत यात्रा से आच्छादित की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि ग्राम पंचायत में जो भी जन समूह रहता है वो जनपद में राज्व विभाग, सहकारिता, कृषि विभाग, स्वास्थ विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक षिक्षा, जिला अग्रणी बैंक, पषुपालन विभाग, नेहरू युवा केन्द्र एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जन -जन तक पहुंचाना।
विकसित भारत संकल्प यात्रा की आज की कड़ी में जनपद के सिकन्दर पुर सिरोसी, सिकन्दर पुर करन, सुमेर पुर, पुरवा, हसनगंज, मियागंज, औरास, गंजमुरादाबाद, सफीपुर, हिलौली कुल दस विकास खण्डों के बीस ग्राम पंचायतों को आच्छादित किया गया। सोमवार के आयोजन जनपद के सभी विकास खण्डों में लगभग 21 हज़ार स्थानीय निवासियो ने प्रतिभाग कर वर्श 2047 भारत देष को विकसित करने का संकल्प लिय।कृषि विभाग के तत्वावधान में संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के किसानों की ई-केवाईसी,एनपीसीआई, भू-आंकन एवं किसानों का ओपेन सोर्स के लगभग 120 किसानों की समस्याओं का समाधन किया गया। विकास खण्ड मियाँगंज के दोनों ग्राम पंचायतों सरौहा एवं वीरूगढ़ी में विधायक सफीपुर बम्बालाल दिवाकर ,विकास खण्ड पुरवा के ग्राम पंचायत मिर्जापुर सुम्हारी में विधायक पुरवा अनिल सिंह ने प्रतिभाग किया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button