उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

हाइवे किनारे पड़ा मिला युवक का शव, परिवार जनों ने सुसराल वालो पर लगाए गंभीर आरोप

देवेन्द्र तिवारी

उन्नाव। लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे के अचलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ढाबे पर काम करने वाला युवक हाईवे के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलावस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी रिश्तेदारों को हुई तो उन्होंने आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कर्मी बिजलामऊ निवासी संजय (40) पुत्र मंगली प्रसाद हाईवे के एक ढाबे में काम करता था। बीती देर रात वह काम करने के बाद पैदल घर के लिए निकला लेकिन नहीं पहुंचा। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने उसे घायलावस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा तो घटना की एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पहचान होने के बाद घटना की जानकारी परिवारी जनों को दी गई। उधर अचलगंज थाना पुलिस को भी जानकारी होने पर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। मृतक संजय के जीजा विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस एक्सीडेंट बता रही है जबकि उसकी हत्या की गई है। आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी माधुरी का किसी और से अवैध रिलेशन हैं। पहले भी कई बार वह मारने की धमकी दे चुकी थी इधर माह से वह मायके में रह रही है। मृतक ने दूसरी शादी की थी फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button