उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा का प्रदीप सिंह चौहान के आवास पर हुआ स्वागत

उन्नाव। प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा के जिला प्रभारी के बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर वह विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम थाना में भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह पवन के संयोजन में आयोजित सदर विधायक के अति प्रिय प्रदीप सिंह चौहान के आवास पहुंची जहां अनोखे अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया बैंड बाजे सहनई की धुन के साथ महिलाओं बच्चों ने घरों से पुष्प वर्षा की तो जगह जगह फूलों की मशीन से पुष्प वर्षा होती रही यहां अभूत पूर्व स्वागत अभिनंदन के साथ नवमतदाताओ को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार पूर्व विधान परिषद् सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह डीसीडीएफ की वाइस चेयरमैन प्रियंका शुक्ला जिला कोष अध्यक्ष मनीष जायसवालसहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button