![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230427-WA0161.jpg)
संवाददाता इरफान कुरैशी।।
लखनऊ पुलिस आयुक्त एस0बी0 शिरडकर द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों की धर पकड़ में सरोजनीनगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजधानी लखनऊ (दक्षिणी) क्षेत्र में थाना सरोजनीनगर ने दिनांक 27,4,23, को थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई।1 व्यक्ति जिसका नाम वारिस खान है। उसका सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर रील वीडियो वायरल हो रहा है। मुखबिर खास ने बताया जो मैदान में खड़ा है। जिसके पास अवैध तमंचा है। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वारिस खान पुत्र इरशाद खान नि0 अवध विहार कॉलोनी थाना सरोजनीनगर लखनऊ को आसाराम आश्रम के पास मैदान से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। स0,166,23, धारा,3,25, आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया। इसी क्रम में (दक्षिणी) डीसीपी विनीत जायसवाल, एडीसीपी शशांक सिंह, एसीपी विनय कुमार द्विवेदी, द्वारा दिशा-निर्देश पर गठित की पुलिस टीम लगातार अपराधियों को धर पकड़ कर रही है। जिसमें आज थाना सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार आर्य, की नेतृत्व में पुलिस टीम को हाथ लगी सफलता। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।
![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230427-WA0161.jpg)