उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

बेटी का शव फंदे से लटका देख दंग रह गए परिजन

देवेन्द्र तिवारी

उन्नाव। थाना क्षेत्र के बेथर गांव की रहने वाली एक छात्रा का शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे पर शव लटकता मिला। कमरे में शव लटकता देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही आप को बता दे की बेथर गांव के रहने वाले मनोज कुमार किसान है। जो शुक्रवार को वृद्ध बाबा मंगल को छोड़कर सभी परिजन खेत में आलू खोदने गए हुए थे। देर शाम को घर लौटे तो घर का काम करने लगे। काफी देर बीत जाने के बाद जब बेटी नही दिखी, तो तलाश शुरू की। इसके बाद घर के कमरे में बेटी साक्षी (15) जो कक्षा 11वीं की छात्रा थी उसका शव फंदे पर लटका पाया। जिसके बाद परिजन आनन फानन में शव को लेकर सीएचसी आए। जहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। बता दे की इकलौती बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। वही पुलिस ने बताया है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। बता दे की मृतक साक्षी दो भाइयों में अकेली बहन थी। घटना से पहले किशोरी ने अपने हाथ पर लिखा कि “मुझे माफ कर देना, गलत न समझना।” परिजनों ने बताया कि आत्महत्या की है। ऐसा क्यों किया? इसकी जानकारी नहीं दे सके। आज शनिवार को अचलगंज पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button