उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली राजेश यादव को, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सचिन पाण्डेय

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव से सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करीबी बताया जाने वाले राजेश यादव समाजवादी पार्टी में जिलाअध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। 1997 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद राजेश यादव ने कई बड़े पदों की जिम्मेदारी संभाली है। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी में महामंत्री रह चुके राजेश यादव को अब समाजवादी पार्टी ने जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। राजेश यादव वर्ष 1997 से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इससे माना जा रहा है कि राजेश यादव के जिलाअध्यक्ष बनने पर जनपद में पार्टी और संगठन मजबूत होगा।

नवंबर 2022 में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिला कार्यकारिणी भंग कर दी थी। वही कल जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। अब तक जिला इकाई में महामंत्री रहे राजेश यादव को अब समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी में शुमार होने वाले राजेश यादव को वर्ष 2000 से लेकर 2005 तक सपा योजन सभा के जिलाध्यक्ष रहे हैं इसके बाद 2006 से 2009 सागर जिला जिला कार्यकारिर्णी मैं जिला सचिव और इसके बाद 2010 में जिला महासचिव बनाया गया था वह सपा के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि वह राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व में उन्होंने जो जिम्मेदारी दी है वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे पार्टी के पुराने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के साथ ही साथ 9 युवकों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और समाजवादी पार्टी को जनपद में एक बार फिर से मजबूत करेंगे समाजवादी पार्टी ने 2022 के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था फिर भी 2022 के चुनाव में जनपद में समाजवादी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button