अन्य राज्यउत्तर प्रदेशताज़ा खबरेराष्ट्रीय

विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त हुईं, डॉ अर्चना मजूमदार बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

दिल्ली।।विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह एनसीडब्ल्यू की 9वीं अध्यक्ष होंगी।

बता दें 2007 से 2010 तक छत्रपति संभाजीनगर की मेयर के रूप में विजया रहाटकर ने स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी सेवाओं  से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लागू किया।विजया रहाटकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों में नेतृत्व का निर्वहन कर चुकी हैं। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (2016-2021) की अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने एसिड पीड़ितों की मदद,स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना, और महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा जैसी पहलों को  प्रमखुता से  आगे बढ़ाया। उन्होंने पॉक्सो, ट्रिपल तलाक विरोधी सेल और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कानूनी सुधारों पर भी काम किया। उन्होंने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए और महिलाओं के मुद्दों को समर्पित “साद” नामक एक प्रकाशन शुरू किया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button