उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

झील में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

संवाददाता सचिन पाण्डेय

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ऊंचगांव किला गांव किनारे स्थित बकनई झील मे गुरुवार दोपहर गांव के कुछ लोग मछली पकड़ने गए थे। तभी झील किनारे एक शव पड़ा देख होश उड़ गए। झील से निकलकर बाहर आए लोगो ने अन्य गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद देखने वालों का तांता बंध गया। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे बाद डोंगिया की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाया। मृतक सफेद शर्ट व जांघिया पहने था। पुलिस ने आसपास के लोगो से शव की शिनाख्त कराई लेकिन पता नही चल सका। वही ग्रामीणों ने मृतक को बुधवार शाम गांव मे टहलते हुए देखा था। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव की पहचान नही हो सकी शव को मोर्चरी भेजा गया है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button