लखनऊ

किसानों की समस्याओं का जल्द नहीं हुआ निस्तारण तो करेंगे धरना प्रदर्शन -: तौकीर फरहत

संवाददाता इरफान कुरैशी।।

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक हुई संपन्न। सरोजनीनगर स्थित बगियामऊ में हुई बैठक, इस मासिक बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं जनपद के सभी पदाधिकारी रहे मौजूद। किसानों की तमाम गंभीर समस्याओं पर चर्चा हुई। जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों पर लगातार किए जा रहे उत्पीड़न के संबंध में गंभीर चर्चाएं हुई। जिस से निपटने के लिए संगठन द्वारा कुछ अहम निर्णय भी लिए गए। 26 जनवरी को किसान शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली निकालकर गणतंत्र दिवस मनाएंगे। इस पर भी चर्चा हुई। संगठन को और कैसे मजबूत बनाया जाए। इस पर सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई तथा इस को आगे बढ़ाते हुए संगठन में कई लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया। महानगर अध्यक्ष तौकीर फरहत ने अपने वक्तव्य में कहा संगठन द्वारा किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर लगातार ज्ञापन दिए जाते रहे हैं। तुरंत किसानों की समस्याओं का निस्तारण का परसेंटेज बहुत ही कम है ना के बराबर अगर संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का निस्तारण समय सीमा के अंदर अब ना किया गया। तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे सरकार एवं प्रशासन द्वारा किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर सरकार और प्रशासन इसी तरह किसानों की अनदेखी करता रहा तो सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें है।
बैठक में जनपद के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, जिला अध्यक्ष किशोरीलाल, महानगर अध्यक्ष तौकीर फरहत, युवा अध्यक्ष आशीष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी नगर रमेश, महानगर महामंत्री श्री राजकुमार वर्मा, महानगर लखनऊ अध्यक्ष श्रीमती रंजना शर्मा, नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मान सिंह व समस्त तहसील एवं ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम तहसीलदार एवं सरोजनीनगर थाना प्रभारी 11 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button