उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

कानपुर में गठित हुई नमो सेना इंडिया (भारत) की टीम

सचिन पाण्डेय

कानपुर:-कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली एवं गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर नमो सेना भारत के तत्वाधान में आगामी नगर निगम चुनाव व 2024 लोकसभा चुनाव में मा. नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए नौजवानों और महिलाओं को संगठन में विस्तार कर जोड़ा गया।

जिसमें मुख्य रुप से कानपुर महानगर के युवा समाजसेवी जनसेवक गिरजेश निगम जी को प्रदेश उपाध्यक्ष  देवेंद्र बुधौलिया, विनय गौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अंजू श्रीवास्तव , मोहम्मद आदिल असलम,  शिवम सिंह बग्गा को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया।
कानपुर महानगर युवा मोर्चा के पद पर  विशाल कुमार  को मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष  प्रमोद पाण्डेय ने कहां की आम जन मानस की सेवा ही हम सबका और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य उद्देश्य। अतः जनता की सेवा के लिए मोदी जी को 2024 में पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है ।
सभी नवनियुक्त हुए पदाधिकारियों के मनोनयन पर  पिंटू मिश्रा,  श्याम मिश्रा,  आलोक पाण्डेय,  मोहित मिश्रा,  ओम द्विवेदी जी ने सोशल मीडिया एवं फोन के के माध्यम से बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button