उन्नाव।। जनपद के मियागंज क्षेत्र में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की खड़ी और कटी फसल को भारी नुकसान हुआ। कई स्थानों पर बोझ बंधी फसल भी भीग गई, जबकि तेज हवा से खेतों में फसल बिछ गई।
बारिश के बाद गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि राहत नहीं मिलने पर आर्थिक संकट गहराएगा।
वहीं, इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कृषि विशेषज्ञों ने बदलते मौसम को देखते हुए किसानों को समय-समय पर सटीक मौसम जानकारी देने की जरूरत बताई है।



