
फतेहपुर।। जनपद के खागा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मंगेतर के साथ बाग में बैठी युवती के साथ दरिंदगी करने वाले दो लोगों को जेल भेजा जा चुका है जबकि मुख्य आरोपी बबलू ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने 07 टीमें में गठित की हैं।
लापरवाही में थानाध्यक्ष रहे रमेश पटेल एवं चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।घटना के बाद से राजनीतिक हल्को में भी खलबली मची हुई है।पहले समाजवादी पार्टी फिर कांग्रेस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।मामला और सुर्खियों में आने पर आज जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भाजपा प्रतिनिधिमंडल को खागा में प्रशासन व पुलिस ने रोक लिया।अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सरकार कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है
कार्रवाई ऐसी होती है जो नजीर बनती है।सभी भाजपाइयों को निरीक्षण भवन में नजर कैद लिया गया है।इस दौरान पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिं,विधायक कृष्णा पासवान,राजेंद्र सिंह पटेल,महिला मोर्चा की अध्यक्षा ज्योति प्रवीण,पंकज त्रिपाठी,प्रवीण सिंह सुशील मौर्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।



