
लखनऊ।।प्रधानमंत्री के कर-कमलों से गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन
अगर हम केवल गंगा एक्सप्रेसवे पर देखेंगे, 594 किलोमीटर का यह लंबा एक्सप्रेसवे जिस पर ही हम लोगों ने 18,000 एकड़ लैंड अन्नदाता किसानों से लिया है और इस पर बनने वाले जो इंडस्ट्रियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक हब हैं…
इनमें भी लगभग 7,000 एकड़ लैंड अलग-अलग स्थानों पर लेकर के नए निवेश और उसके माध्यम से नौजवानों के लिए नए रोजगार की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
आज जिन 12 जनपदों में मेरठ से लेकर प्रयागराज तक विस्तृत इस एक्सप्रेसवे पर 12 जनपदों के जिन 1 लाख से अधिक किसानों ने लैंड उपलब्ध करवाने में अपना योगदान दिया है, मैं उन सभी अन्नदाता किसानों के प्रति भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।



