
कानपुर।।गैस पाइप लाइन हुई लीक तो आग ने दिखाया रंग.
देखते ही देखते गैस पाइप लाइन धू धू कर के जलने लगी.
मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का.
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैलाश विहार आवास विकास मकान नंबर 505 के सामने सीयूजीएल गैस पाइप अचानक हो गई लीक.
और देखते ही देखते भड़क उठी आग.
सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी पहुंची घटना स्थल पर.
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने सूझ बूझ व कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू.
आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है.
कोई जनहानि की सूचना नही है.
गैस पाइप लाइन की मरम्मत जारी.



