
कानपुर।।पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी.
इसी क्रम अवैध हुक्का बारों का हुआ खुलासा.
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बर्रा पुलिस ने डेविल रेस्टोरेंट व डी डार्क रेस्टोरेंट पर मारा छापा.
भारी मात्रा में अवैध हुक्का और चिलम बरामद.
दबोचे गए 13 नफर अभियुक्त.
पकड़े गए अभियुक्त पीयूष दीक्षित, सौरभ पाल, मिथुन राजपूत, सूजल गुप्ता, उज्जवल गुप्ता, विशाल वर्मा, ओम प्रकाश, अंश राठौर, रिषभ सिंह परिहार, सिद्धार्थ वर्मा, विशाल वर्मा व आकाश सोनकर हैं.
मौके से 21 हुक्का, 11 चिलम, 19 पाइप, 10 पैकेट फ्लेवरयुक्त तम्बाकू, कॉइल 1.5 डिब्बा, एक अदद हीटर, 3 अदद ऐश ट्रे, एक अदद क्लाड व एक माचिस बरामद.
सभी अभिस्युक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा गया न्यायालय.
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में व.उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक आयुष कुमार, मनीष कुमार, प्रवीन कुमार, रि. का. जयचंद कर, बाबूलाल गुर्जर, संजीव कुमार, कृपाल सिंह, अमन सागर, शिवम कुमार, आकाश कुमार, दीपेंद्र सिंह, रि. म. का. पायल व नेहा ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम दिया.



