संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। देर रात उन्नाव सांसद के सहयोगी अमितेश सिंह ‘नंदू’ अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्रीय भ्रमण से लौट रहे थे। इसी दौरान दही चौकी स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार कई यात्री अंदर बुरी तरह फंस गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे को देखते ही अमितेश सिंह ‘नंदू’ तुरंत गाड़ी से उतरे और बिना देर किए राहत कार्य में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने अपने साथियों के साथ हथौड़ा और छेनी की मदद से बस की बॉडी तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।
लगातार प्रयास करते हुए कई घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत स्थानीय प्रशासन व एम्बुलेंस को सूचना देकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार उस रात का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था—
जहां अमितेश सिंह ‘नंदू’ किसी नेता की तरह नहीं, बल्कि एक साहसी इंसान की तरह लोगों की जान बचाने में जुटे हुए थे।

