
कानपुर ।।कानुपर नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आज 16 अप्रैल 2026 को नगर निगम सीमा के अंतर्गत जोन क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव भी मौजूद रहे.
सर्वप्रथम जोन 3 स्थित वानिकी प्रशिक्षण संस्थान (संजय वन), किदवई नगर में जनगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ध्रुव नारायण यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे.
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि यहाॅ पर कक्ष संख्या 1 से 6 तक कुल 300 प्रगणक/सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 30.04.2026 तक विभिन्न चरणों में सम्पन्न होगा.
जोनल कार्यालय जोन 5 द्वारा नगर निगम गांधी स्मारक इंटर कॉलेज गोविंद नगर में जनगणना 2027 की ट्रेनिंग आधुनिक तकनीक के द्वारा डिजिटल रूप से प्रथम दिवस सफलतापूर्वक पूर्ण हुई.
जिसमें लगभग 450 लोगों के द्वारा 9 बैच के माध्यम से प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। ट्रेनिंग दिवस के दौरान उपस्थित लोगों को सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और शाम का नाश्ता और समय समय पर चाय भी उपलब्ध कराई गयी.
18 प्रशिक्षकों की उपस्थित उपरोक्त स्थल पर रही। साथ ही यह प्रशिक्षण तीन दिवस 16, 17 एवं 18 अप्रैल 2026 तक रहेगा। इसके उपरांत द्वितीय प्रशिक्षण समूह दिनांक 20, 21 व 22 अप्रैल में पुनः 9 बैंचो के माध्यम से 450 लोगों को प्रदान कराया जाएगा.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना कार्यक्रम एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे हमे और आपकेा मिलकर पूरा कराना है.
नगर आयुक्त ने कहा, प्रथम चरण में आपको सिर्फ मकानों को अंगीकृत कर उनकी गणना करते हुए डिजिटल रूप में सम्पन्न की जानी है। और यह कार्य दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाना है.

