संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

